Rcom Fraud Case : CBI ने अनिल अंबानी से धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की, पूछे गए ये सवाल

0
55

नई दिल्ली। Rcom Fraud Case :  सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी से 2,929 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और अनिल अंबानी के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Eid 2026 : पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की शुभकामनाएं, भाईचारे का संदेश भी दिया

इधर, अंबानी के प्रवक्ता ने कहा, “अनिल अंबानी सभी आरोपों का खंडन करते हैं और उचित रूप से अपनी रक्षा करेंगे।” अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अनिल अंबानी सुबह लगभग 10 बजे अपनी ग्रे सेडान में जांच एजेंसी सीबीआई के मुख्यालय पहुंचे और शाम 5:15 बजे कार्यालय से बाहर निकले।

अनिल से सीबीआई ने क्या सवाल पूछे?

अंबानी से कई दस्तावेजों के साथ आमने-सामने कई सवाल पूछे गए। उनसे फंड डायवर्जन, गबन और सरकारी बैंक एसबीआइ द्वारा कंपनी को जारी किए गए ऋण फंड में अन्य अनियमितताओं के बारे में पूछताछ की गई। गुरुवार को भी अंबानी से इसी मामले में लगभग आठ घंटे पूछताछ की गई थी।

क्या है मामला?

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआइ ने पिछले साल अगस्त में अंबानी के खिलाफ एसबीआई को 2,929 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया था। एसबीआई की शिकायत के अनुसार कंपनी पर विभिन्न ऋणदाताओं का 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था, जिसमें 2018 के आंकड़ों के अनुसार एसबीआई अकेले 2,929 करोड़ रुपये के नुकसान का सामना कर रहा था। सीबीआई ने अंबानी और आरकाम के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया।

Haldwani : हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY