Iran India : क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे PM मोदी? ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा न्योता

0
109

नई दिल्ली। Iran India  ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेदेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार समारोह 5 जुलाई से 9 जुलाई कर आयोजित किए जाएंगे।

Mumbai monsoon rain : मुंबई में आफत लाई मानसून की बारिश, सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भरा पानी

28 फरवरी को हुई थी खामेनेई की मौत

तीन दशकों तक ईरान पर शासन करने वाले खामेनेई की मौत 28 फरवरी को हुई थी, जो तेहरान पर अमेरिका और इजरायल के बड़े हवाई हमलों का पहला दिन था।

राजनयिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति पेजेशकियान ने भारतीय प्रधानमंत्री को अंतिम संस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया है। अंतिम संस्कार तेहरान और कोम में 5,6 और 7 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अंतिम समारोह 9 जुलाई को मशहद शहर में होगा।

कई धार्मिक और सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन

खामेनेई के सम्मान में 5 से 9 जुलाई के बीच कई धार्मिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 5, 6 और 7 जुलाई को तेहरान और कोम में विशेष समारोह होंगे, जबकि अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम 9 जुलाई को मशहद में आयोजित किया जाएगा।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को मिले इस निमंत्रण पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे या नहीं।

Dehradun bomb threat : देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, मसूरी तक अलर्ट

LEAVE A REPLY