Congress MLA Office : रोहतक में पुलिस स्टेशन के सामने कांग्रेस MLA के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग

0
9

रोहतक। Congress MLA Office : हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार सुबह महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों द्वारा चलाई गईं गोलियां दफ्तर के शीशों को चीरती हुई पार निकल गईं, जिससे मौके पर कांच के टुकड़े बिखर गए।

Khan Sir arrest stay : खान सर को कोर्ट से फ‍िर म‍िली राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक; भी जेल में ही रहेंगे दोनों गार्ड

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विधायक का यह कार्यालय महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने स्थित है। पुलिस की नाक के नीचे एक जनप्रतिनिधि के दफ्तर पर दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

4 से 5 राउंड चलीं गोलियां

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने दफ्तर को निशाना बनाते हुए करीब 4 से 5 राउंड फायर किए।

पुलिस खंगाल रही CCTV

फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आसपास के इलाकों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हुई इस वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

PM WEST BENGAL VISITS : पश्चिम बंग दिवस पर पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, पीएम किसान योजना की किस्त भी करेंगे जारी

LEAVE A REPLY