चमोली: CHAMOLI CLOUD BRUST भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी से खौफनाक तस्वीरें सामने आई है. जहां नीती घाटी जाने वाले तमक नाले में अचानक जलसैलाब आ गया. जिसमें वैली ब्रिज बह गया. इसके साथ ही एक पिकअप गाड़ी के साथ सीमा सड़क संगठन (BRO) के ऑपरेटर के भी बहने की सूचना है. वहीं, रेस्क्यू टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह घटना ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग (CHAMOLI CLOUD BRUST) पर शाम करीब साढ़े 5 बजे के आसपास हुई. जहां तमक नाले में अचानक जलसैलाब आ गया. जिसमें 123 बीआरटीएफ सुराईथोटा की ओर से निर्मित वैली ब्रिज बह गया. साथ ही एक व्यक्ति और एक वाहन (कैंपर) के बहने की सूचना है. वहीं, अचानक आए तेज पानी और मलबे ने देखते ही देखते इलाके में भारी नुकसान कर दिया.
पानी का बहाव इतना तेज था कि नाले पर बना वैली ब्रिज भी इसकी चपेट में आकर बह गया. इतना ही नहीं आसपास खड़ी गाड़ी भी तेज बहाव में बहती नजर आईं. कुछ ही पलों में नाले ने ऐसा रौद्र रूप लिया कि आसपास का पूरा इलाका मलबे और पानी की चपेट में आ गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
पुल के बहने से नीती घाटी की ओर आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है और क्षेत्र का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बाधित हो गया है. बताया जा रहा है कि तमक इलाके में एक के बाद एक तीन बार अतिवृष्टि हुई. इसके बाद नाले में अचानक पानी का प्रवाह बढ़ गया और तेज बहाव अपने साथ वैली ब्रिज को भी बहा ले गया.
BRO का एक ऑपरेटर लापता होने की सूचना: घटना के बाद बीआरओ के एक ऑपरेटर के लापता होने की सूचना सामने आई है. ज्योतिर्मठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि उनकी BRO के मेजर से टेलीफोन पर बातचीत हुई है. मेजर की ओर से एक ऑपरेटर के लापता होने की जानकारी दी गई है.
एसडीएम के मुताबिक, ऑपरेटर मशीन (CHAMOLI CLOUD BRUST) चला रहा था, अचानक आई तेज बारिश और पानी के बढ़े बहाव के बाद उसका पता नहीं चल पाया. आशंका है कि वो तेज पानी के बहाव में बह गया हो. हालांकि, इसकी वास्तविक स्थिति मौके पर आपदा टीमों के पहुंचने और खोजबीन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
वहीं, वीडियो में तेज बहाव की चपेट में आकर एक पिकअप वाहन बहता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि, सड़क पर पोकलैंड मशीन भी पानी के बीच फंसी नजर आ रही है और ऑपरेटर उसे निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वीडियो बना रहा युवक लगातार चिल्लाते हुए ‘वो बह गया…वो बह गया’ कहता सुनाई दे रहा है.
आपदा टीमें मौके के लिए रवाना: घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीम, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत संबंधित विभागों की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं. मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति का जायजा लेने के साथ ही लापता ऑपरेटर की तलाश और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा.
वहीं, ईटीवी भारत से बातचीत में चमोली जिला अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि एक ब्रिज, एक गाड़ी, एक ट्रक और एक हवलदार रैंक में कर्मचारी के बहने की सूचना है. बाकी कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है.
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, लोगों को नदी नालों से दूर रहने की अपील: वहीं, नीति घाटी में हुई भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से नदी किनारे रह रहे लोगों को लाउडस्पीकर/अनाउंसमेंट के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग की स्थिति स्पष्ट होने तक नीती घाटी की ओर आवाजाही से बचें. किसी भी तरह की जोखिम भरी यात्रा न करें और प्रशासन की ओर से जारी सूचना के बाद ही आगे बढ़ें.
मौसम विभाग की चेतावनी के बीच हुआ हादसा: चमोली में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की ओर से भी प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. इसी बीच नीती घाटी जैसे सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्र में अतिवृष्टि फटने की घटना ने एक बार फिर डरा दिया है.
IIT Delhi: आईआईटी का 57वां दीक्षांत समारोह आज, 3036 छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगे पीएम मोदी



















