Mithun Chakraborty Health : दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की हाल ही में मेटल प्लेट हटाने के लिए सर्जरी हुई है। अब उनकी हालत स्थिर है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज सुबह अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की। उन्होंने एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं।
E20 Petrol Controversy : E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का वार, वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा
कैसी है मिथुन की तबीयत?
मिथुन चक्रवर्ती एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिन गुरुवार को उनकी सर्जरी हुई, जिसमें उनकी मेटल प्लेट को हटाया गया। ऑपरेशन सफल रहा और अभिनेता की हालत स्थिर है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने मिथुन से मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं।
शीघ्र स्वास्थ्य के लिए की कामना
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अभिनेता की सेहत का हाल बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘मशहूर अभिनेता और भाजपा सेंट्रल कमिटी के मेंबर में से एक, मिथुन चक्रवर्ती तबीयत खराब होने के चलते कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मैं आज उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा और उनसे बातचीत की। उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। मैं भगवान से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं’।
किस चीज की हुई सर्जरी?
मिथुन को दो दिन पहले कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन उनके दाहिने हाथ की एक छोटी सर्जरी की गई। इस प्रक्रिया में अभिनेता के हाथ से एक मेटल प्लेट निकाला गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि सर्जरी के बाद अभिनेता की हालत में सुधार है। मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ की पहले भी एक सर्जरी हुई थी। तब उनके हाथ में एक प्लेट लगाया गया था। बीते दिन गुरुवार को हुई सर्जरी के दौरान उस प्लेट को निकाला गया। अभिनेता के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
Cabinet Decisions : धामी कैबिनेट ने 15 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें सभी बड़े फैसले




















