Commonwealth Games 2026 : भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में

0
10

नई दिल्ली। Commonwealth Games 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम शुरुआती चरण में ही बाहर हो गए।

ANKIT SHARMA MURDER CASE : अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को झटका, दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

ठंडे मौसम और तेज हवाओं के बीच मुकाबला हुआ। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 80.97 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर का बेहतरीन थ्रो फेंककर मजबूत स्थिति बना ली। हालांकि श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का विशाल थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

नीरज चोपड़ा 85.83 मीटर के साथ सिल्वर पर रहे, जबकि यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।

पाकिस्तान के अरशद नदीम का पहला थ्रो फाउल रहा। शुरुआती तीन प्रयासों के बाद वे टॉप-8 में जगह नहीं बना सके और पदक की रेस से बाहर हो गए। भारत के तीनों एथलीट नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह टॉप-8 में पहुंचे।

अंतिम प्रयास में यशवीर सिंह ने कमाल कर दिया। उन्होंने 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए और ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर लिया। इस तरह भारत ने पोडियम पर 2-3 फिनिश करते हुए डबल मेडल हासिल किया।

Mohammad Hamid arrest : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? बंगाल के बर्धमान से जैश का आतंकी अरेस्ट

LEAVE A REPLY