RE NEET UG 2026 RESULT : NTA ने जारी किया री-नीट यूजी का रिजल्ट, 11.21 लाख ने पास की परीक्षा, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के प्रांशुल बंसल ने किया टॉप

0
8

कोटा: RE NEET UG 2026 RESULT  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा रीनीट यूजी-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की गई थी. एनटीए के अनुसार, इस परीक्षा में 22.79 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 20 लाख ने परीक्षा दी. इनमें से 11.21 लाख विद्यार्थियों को क्वालीफाई घोषित किया गया है.

HARELA FESTIVAL 2026 : उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए दो लिंक उपलब्ध हैं. स्टूडेंट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरकर रिजल्ट डाउनलोड करना होगा. जारी परिणाम के अनुसार टॉपर को 715 अंक प्राप्त हुए हैं. जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 213 अंक आने पर विद्यार्थियों को क्वालीफाई माना गया है. वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी में 177 अंक आने वाले विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई घोषित किए गए हैं.

देव शर्मा ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कट-ऑफ में काफी बढ़ोतरी हुई है. जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में कट-ऑफ में 69 अंकों की वृद्धि हुई है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी में 64 अंकों की बढ़ोतरी हुई है. इस परीक्षा में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यार्थी शामिल हुए. इनमें सबसे ज्यादा 1.7 लाख विद्यार्थी उत्तर प्रदेश से थे, जबकि सबसे कम केवल 46 विद्यार्थी लक्षद्वीप से परीक्षा में बैठे.

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के प्रांशुल बंसल टॉपर : परीक्षा में इस बार परफेक्ट स्कोर कोई भी विद्यार्थी नहीं बन पाया है. एग्जाम में लेवल काफी हाई था, जिसका असर परिणाम में भी नजर आ रहा है. टॉपर स्टूडेंट के इस बार 715 अंक है. टॉपर स्टूडेंट्स में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के प्रांशुल बंसल हैं. दोनों के 720 में से 715 अंक हैं. परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स में 58 फीसदी गर्ल्स है. यह आंकड़ा बीते कई सालों से लगभग इसी तरह का रहता है. मेल कैंडिडेट से फीमेल की संख्या का रजिस्ट्रेशन से लेकर सफलता तक में ज्यादा रहती है. परीक्षा में टॉपर्स की है 17 से 19 साल के बीच में ज्यादा है. जबकि परीक्षा देने वाली गर्ल्स का क्वालीफाइंग प्रतिशत 56.8 व बॉयज का 55.1 रहा है.

फाइनल आंसर की जारी: एनटीए ने गुरुवार को करीब 9 बजे फाइनल आंसर की जारी कर दी. इसमें फिजिक्स विषय का एक प्रश्न ड्रॉप कर दिया गया है तथा एक प्रश्न के दो विकल्प सही माने गए हैं. यह प्रश्न इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के कैरेक्टरिस्टिक्स से संबंधित था. ड्रॉप किया गया प्रश्न वर्नियर कैलिपर्स पर आधारित था. देव शर्मा ने बताया कि केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय से कोई प्रश्न ड्रॉप नहीं किया गया है और न ही किसी प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही माने गए हैं. दोनों विषय पूरी तरह त्रुटिहीन रहे. रीनीट यूजी-2026 परीक्षा 21 जून, रविवार को पेन-पेपर मोड में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 20 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था.

Middle East Conflict : हवाई हमलों का दूसरा दौर शुरू, US ने ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; एक जहाज को भी किया तबा

LEAVE A REPLY