India-Japan Summit Highlights : कानून सम्मत हिंद-प्रशांत क्षेत्र भारत-जापान की प्राथमिकता’, बोले पीएम मोदी

0
13

India-Japan Summit Highlights : भारत और जापान के बीच आज अहम द्विपक्षीय समझौते हुए। दोनों देशों के बीच हुए वार्षिक सम्मेलन के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता भी की। अपनी गर्मजोशी और प्रधानमंत्री पद से इतर इंसानी रिश्ते के लिए दुनियाभर में मशहूर पीएम मोदी ने जापानी समकक्ष को अपनी छोटी बहन बताया।

Pre-Monsoon Mock Drill : आपदा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में दिए अहम दिशा-निर्देश

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘मेरी छोटी बहन, प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, दोनों प्रतिनिधिमंडलों के सम्मानित सदस्य, मीडिया के सदस्य, नमस्कार और कोनिचिवा (इसका मतलब जापानी भाषा में हैलो होता है)। उन्होंने आगे कहा कि भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री तकाइची की भारत की पहली यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। इसके साथ ही एक दूरदर्शी और व्यापक रूप से सम्मानित नेता भी हैं। वे नारा प्रांत से आती हैं, जो भारत और जापान की साझा बौद्ध विरासत का एक प्रमुख केंद्र है।’

इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री तकाइची की इस यात्रा के साथ, हम अपनी ‘विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज, भारत और जापान दोनों ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। एक स्वतंत्र, समृद्ध और नियमों पर आधारित ‘इंडो-पैसिफिक’ क्षेत्र हमारी साझा प्राथमिकता है। इस क्षेत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाजार-आधारित अर्थव्यवस्थाओं के तौर पर, हमने आज कई महत्वपूर्ण पहल की हैं।

जापान की प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने कहा, ‘जापान की मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स का एक डिस्ट्रॉयर और भारतीय नौसेना का एक जहाज संयुक्त अभ्यास करने की योजना बना रहे हैं। हम हिंद महासागर में अभ्यास बढ़ाएंगे, नौसेना के रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल में सहयोग को बढ़ावा देंगे और ‘मेक इन इंडिया’ फ्रेमवर्क के तहत उपकरणों के मामले में सहयोग को मजबूत करेंगे। इस तरह के सहयोग को और गहरा करने के लिए, मैंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि वे बातचीत करें और साल के अंत से पहले अगली जापान-भारत द्विपक्षीय बैठक आयोजित करें।

पीएम मोदी का बताया बड़ा भाई

उन्होंने आगे का कि अगले साल हमारे राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह है और हम इस मौके का फायदा उठाकर ‘इंडिया-जापान स्पेशल स्ट्रैटेजिक ग्लोबल पार्टनरशिप’ के तहत अपने दोनों देशों के लोगों को और करीब लाना चाहते हैं, ताकि हम भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर रणनीतिक दिशा को साझा कर सकें। मुझे यकीन है कि मेरे बड़े भाई प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर भारत-जापान संबंध एक नए दौर में आगे बढ़ेंगे। मैं अगली बार जापान में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।

Bengaluru Accident : बेंगलुरु की पत्थर खदान में चट्टान खिसकने से हादसा, सात मजदूरों की मौत

 

LEAVE A REPLY