FIFA World Cup 2026 : एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से रौंदा

0
11

नई दिल्ली। FIFA World Cup 2026  कप्तान कायलियन एमबाप्पे के शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 में अपनी जीत का खाता खोल लिया है। इस मैच में दो गोल दागकर एमबाप्पे ने सिर्फ टीम को जीत ही नहीं दिलाई, बल्कि एक नया इतिहास रच दिया है।

Shiv Sena UBT Crisis : उद्धव की शिवसेना का बढ़ा संकट, नौ में से छह-सात सांसद शिंदे के पाले में आने को तैयार

वह अब विश्व कप में फ्रांस की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पहले हाफ में धीमा खेलने के बाद दूसरे हाफ में फ्रांस ने पलटवार किया और इसका नतीजा ये हुआ कि सेनेगल पर उन्होंने 3-1 से जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।

दरअसल, फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस बनाम सेनेगल के मैच के पहले हाफ यानी शुरुआती 45 मिनट तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं और पहले हाफ के ज्यादातर हिस्से से सेनेगल का दबदबा देखने को मिला। निकोलस जैक्सन का शॉट पोस्ट से टकराया। इस्माइला सार गोल के करीब पहुंचकर चूक गए।

दूसरे हाफ में पलटा पासा

दूसरे हाफ में कप्तान एम्बाप्पे ने अपना जलवा दिखाया और गोल कर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिला दी। 66वें मिनट में फ्रांस की ओर से एम्बाप्पे ने शानदार खोल किया। उन्होंने सेनेगल के कप्तान कालिदू को पीछे छोड़ते हुए माइकल ओलिसे की पास पर गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी को छकाकर गोल किया।

इसके कुछ ही देर बाद ब्रैडली बारकोला ने 80वें मिनट पर वह मैदान पर आए और दो मिनट बाद शानदार गोल दागकर फ्रांस की बढ़त को 2-0 कर दिया। निर्धारित 90 मिनट तक यही स्कोर रहा।

फिर 8 मिनट के इंजरी टाइम में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। सेनेगल के इब्राहिम मबाये ने एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया और मैच में जान फूंक दी। सेनेगल अभी इस गोल का जश्न मना ही रहा था कि इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर सेनेगल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और स्कोर 3-1 कर दिया।

एम्बाप्पे ने रचा इतिहास

मैच में दूसरे गोल के साथ ही एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी। उनके नाम फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा 58 गोल हो गए। उन्होंने ओलिविर जिरू को पछाड़ दिया। उनके विश्व कप में 14 गोल हो गए हैं। इस तरह उन्होंने लियोनेल मेसी के 13 गोल को पार कर लिया और जर्मनी के महान गेरड मुलर की बराबरी कर ली। उनसे ज्यादा विश्व कप में गोल अभी ब्राजील के रोनाल्डो (15) और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16) हैं।

G7 Summit : पीएम मोदी और ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक आज, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

LEAVE A REPLY