नई दिल्ली। TMC Crisis : तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक भूचाल के बीच 20 में से 19 बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होने का मन बना लिया है और 18 मई को अपने नामों की सूची आधिकारिक तौर पर लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दी है। यह बगावत पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ मानी जा रही है।
TUGHLAKABAD FIRE : तुगलकाबाद स्थित बहुमंजिला इमारत में लगी आग, 3 की मौत, कई लोग अंदर फंसे
टीएमसी के इन सांसदों का बागी रुख पार्टी आलाकमान के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपकर अलग गुट को मान्यता देने की मांग की गई है। दल-बदल कानून से बचने के लिए बागी खेमे को दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है, और 19 सांसदों का आंकड़ा इस कानूनी बाधा को पार करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
स्पीकर को भेजे गए 19 बागी सांसदों के नाम
सूत्रों के हवाले से जिन 19 सांसदों ने अपने नाम लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे हैं, उनकी सूची में शामिल नीचे दी गई है।
1. काकोली घोष दस्तीदार
2. शताब्दी रॉय
3. बापी हलदर
4. डॉ शर्मिला सरकार
5. प्रसून बंद्योपाध्याय
6.जगदीश बर्मा बसुनिया
7. असित कुमार मल
8. अरूप चक्रवर्ती
9. रचना बनर्जी
10. सायोनी घोष
11. खलीलुर्रहमान
12. अबू ताहिर खान
13. यूसुफ़ पठान
14. मिताली बैग
15. माला रॉय
16. कालीपद सोरेन
17. दीपक अधिकारी
18. जून मालिया
19. पार्थ भौमिक
इन नामों में यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शताब्दी रॉय जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, जो पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। इस टूट से संसद में टीएमसी की ताकत काफी कम हो सकती है। फिलहाल, सभी की निगाहें लोकसभा अध्यक्ष के अगले कदम और बागी गुट द्वारा नई राजनीतिक दिशा तय करने पर टिकी हुई हैं।
India fuel policy : पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल-पेट्रोल खरीदने पर रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला




















