Team India Selection: सूर्या की छुट्टी,आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए आज हो सकता है टीम का एलान,

0
10

Team India Selection:  आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज भारतीय टीम का एलान संभव है। मुंबई में अजीत अगरकर की अगुआई वाली पुरुष चयन समिति की बैठक होनी है जिसके बाद टीम का एलान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोपहर में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मुख्यालय पर अगरकर और बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें टीम का एलान किया जाएगा।

India Bangladesh border dispute : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, बीएसएफ ने रोकी बांग्लादेशियों की घुसपैठ; BGB भड़का

एशियाई खेलों के लिए भी चुनी जाएगी टीम

भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। शनिवार को जब चयन समिति बैठक करेगी तो वह सितंबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी टीम चुनेगी। इसके लिए टीम की घोषणा इसलिए जल्दी हो रही है क्योंकि आयोजकों ने डेडलाइन पहले की रखी है।

सूर्यकुमार का क्या होगा?

चयन समिति की बैठक में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का क्या होगा? सूत्रों की मानें तो यह लगभग तय है कि श्रेयस अय्यर को उनकी जगह टी20 टीम की कमान सौंपी जाएगी। इस साल की शुरुआत में भारत ने सूर्यकुमार की कप्तानी में ही टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव किया था, लेकिन तीन महीने बाद ही उनका पद और टीम में जगह खतरे में पड़ गई है। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव से सिर्फ कप्तानी ही नहीं छिनेगी, बल्कि वह टीम से बाहर किए जा सकते हैं। पिछले कई महीनों से वह फॉर्म में नहीं हैं।

किस तरह कप्तानी की दौड़ में आगे हुए श्रेयस

31 साल के श्रेयस टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब माना जा रहा है कि वह नंबर चार स्थान पर सूर्यकुमार की जगह लेंगे।
आईपीएल में कप्तान के तौर पर श्रेयस का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया है।
2024 में उनकी ही कप्तानी में केकेआर ने खिताब अपने नाम किया था।
तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस एकमात्र कप्तान हैं जिससे उनकी लीडरशीप को लेकर भरोसा बढ़ा है।
इतना नहीं, कप्तान की जिम्मेदारी के बावजूद श्रेयस की बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ा और इस साल आईपीएल में उन्होंने दमदार बल्लेबाजी की।

दो अलग टीमों का होगा एलान

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ब्रिटेन दौर और एशियाई खेलों के लिए दो अलग-अलग टीम का एलान करेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीमित ओवरों की सीरीज होने के बावजूद एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनेगा। एशियाई खेलों में तिलक वर्मा टीम के कप्तान हो सकते हैं और वैभव सूर्यवंशी भी इस टी20 टीम का हिस्सा हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन भारतीय टीम के भविष्य के लिए काफी अहम है।

KEDARNATH YATRA 2026 : केदारनाथ यात्रा पर फिर लगा ‘ब्रेक’, मूसलाधार बारिश ने रोकी राह

LEAVE A REPLY