Fazilnagar name change : उत्तर प्रदेश में एक और शहर का नाम बदल गया है. कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नया नाम अब पावागढ़ हो गया है. सीएम योगी ने खुद इस बात का ऐलान किया है. एक कार्यक्रम में कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने ऐलान करते हुए कहा कि फाजिलनगर अब पावागढ़ होगा. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप की जो मांग होती है, फ़ाज़िल नगर के विधायक जी उसे पूरा करते हैं.सीएम योगी ने कहा किफाजिलनगर को हम पावागढ़ के तौर पर मान्यता देने का रहे हैं. इसका नाम भगवान महावीर के नाम पर होगा.
पहले भूख से मुसहरों की मौत होती थी
कुशीनगर को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पहचान का संकट था. जंगल पार्टी का यहां आतंक था, महली माफियाओं का बोल बाला था. किसानों की भी बुरी स्थिति थी. क्या कोई ये सोचता भी था कि गरीब को फ्री में राशन मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस फाजिलनगर विधानसभा में मुझे कई बार आना पड़ा था, कसया विधानसभा में भी आता था, जब भूख से मुसहरों की मौत होती थी.
हमने मच्छर और माफिया दोनों खत्म किए
सीएम योगी ने कहा कि आज से 9 साल पहले कुशीनगर की यही सच्चाई थी. यह पिछली सरकारों के पाप के कृत्य थे,कि गरीब भूख से मर रहा,नौजवान बेरोजगार घूम रहा, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था. आम जनता माफिया और अपराधियों से परेशान थी. राज्य के अंदर कोई सुविधा नहीं थी और बाहर पहचान का संकट था. त्योहार आते ही दंगे शुरू हो जाते थे.सीएम योगी ने कहा कि पडरौना में डोल मेला के मौके पर भी दंगे हुए. न्याय मांगने वालों को देवरिया जेल भेज दिया गया, मैं देवरिया जेल से उनको छुड़ाकर लाया था. उन्होंने कहा कि सरकार ने मच्छर की तरह माफिया को भी खत्म कर दिया. मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी लाता था.
पहले फाजिल नगर के नाम पर मसखरेबाी होती थी
सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में जब कोई नौकरी निकलती है और सेलेक्शन होता है तो हमारे कुशीनगर के नौजवान भी नियुक्तिपत्र पाने आते हैं. मैं हर नियुक्तिपत्र अपने हाथ से देता हूं और पूरी सूची मंगाता हूं, देखता हूं कि कुशीनगर का भी कोई नौजवान आया है कि नहीं. सरकार का विकास का विजन होता है. विकास तब संभव हो पाया, जब आपने अच्छे जनप्रतिनिधि चुने. उन्होंने कहा कि 2022 के पहले फ़ाज़िल नगर के नाम पर मसखरेबाज़ी होती थी, तमकुहीराज होती थी. विकास के बारे में कोई नहीं सोचता था.




















