IPL 2026 final : IPL Final 2026 के बाद टला बड़ा हादसा, गुजरात टाइटंस की बस में लगी भयंकर आग

0
15

नई दिल्ली। IPL 2026 final : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। खिताबी मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी तब उनकी टीम बस में अचानक आग लगी, जिससे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

Commercial LPG Cylinder Price : महीने के पहले ही दिन झटका! 1 जून से कमर्शियल और 5kg सिलेंडर हुए महंगे

शॉर्ट सर्किट की वजह से GT की बस में लगी आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस की बस (GT Team Bus Catches Fire Short Circuit) में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद बस से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। हादसे के बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरी बस का इंतजाम कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया। सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा गुजरात टाइटंस के लिए एक और बुरे दिन की तरह रहा, क्योंकि रविवार को आईपीएल फाइनल 2026 में आरसीबी के हाथों 5 विकेट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अपने घर में हारी गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस के पास मौका था कि वह अपने होमग्राउंड में आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बने, लेकिन वह ऐसा करने में चूक गई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई। पहले बैटिंग करते हुए जीटी ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर बनाया।

टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस खिताबी मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा पाई। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली।

इसके जवाब में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिलाब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम के लिए फाइनल में दिग्गज विराट कोहली ने विनिंग शॉट लगाते हुए नाबाद 75 रनों की दमदार पारी खेली, जिससे टीम ने 12 गेंद रहते 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

Developed India 2047 : विकसित भारत के निर्माण में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका- मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY