Bakrid: राष्ट्रपति व PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, अकीदत के साथ मनाया जा रहा पर्व, सुरक्षा कड़ी

0
15

Bakrid:  ईद-उल-अधा का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अधा की जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। बकरीद के अवसर पर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे।

Shivraj Singh Book Launch : शिवराज की नई पुस्तक ‘अपनापन: नरेंद्र मोदी के साथ मेरे अनुभव’ के विमोचन में CM धामी ने किया प्रतिभाग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।’

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।’

बकरीद पर दिल्ली पुलिस की व्यापक सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने बकरीद के लिए मध्य जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए थे। उत्सव अब तक पूरी तरह घटना-मुक्त रहा है। कुर्बानी घरों के भीतर ही की जाएगी।

Demographic Change Committee : जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, जस्टिस नावलेकर होंगे अध्यक्ष

LEAVE A REPLY