Amritsar Blast : पंजाब में फिर धमाका, जालंधर के बाद अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट

0
148

Amritsar Blast :  जालंधर के बाद अब अमृतसर में खासा कैंप के पास स्थित आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

Iran US relations : ट्रंप ने होर्मुज में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, क्या ईरान के साथ होने वाली है बड़ी डील?

जानकारी के अनुसार, धमाका रात करीब 11 बजे के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमाके से आर्मी कैंप की बाहरी दीवार पर लगी टीन की चादरों को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों के अनुसार पूरे क्षेत्र में पुलिस और सेना की भारी तैनाती कर दी गई है।

अमृतसर देहाती के एसपी आदित्य वारियर ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीमें सबूत जुटा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Bengal post-election violence : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, कई जगहों पर तोड़फोड़

LEAVE A REPLY