Heat Wave Alert : लू से झुलस रहे दिल्ली-यूपी-बिहार, मंगलवार से राहत मिलने के आसार

0
6

नई दिल्ली। Heat Wave Alert :  दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्य लू से झुलस रहे हैं। अलबत्ता, कुछ राज्यों में आंधी, बादल और छिटपुट बारिश ने राहत के संकेत भी दिए हैं। सबसे तीखा असर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिखा, जहां पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच गया।

Jagaddal Violence : जगद्दल में पीएम मोदी की रैली से पहले हिंसा,फेंके गए देसी बम; CISF का जवान घायल

बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि राजस्थान के कोटा में 44.8 और चूरू में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचना बताता है कि गर्मी ने व्यापक दायरा ले लिया है।

यूपी में लू का कहर

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राहत सीमित रहने के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश में बांदा और प्रयागराज में लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। कानपुर में भी तापमान 45.7 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार तक लू जारी रहने और मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में भी हीट वेव

राजस्थान में भी हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं, जहां पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तपिश का असर साफ दिख रहा है। उत्तराखंड में अप्रैल की गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। देहरादून में तापमान 39.2 डिग्री पहुंचने और मैदानी इलाकों में हीट वेव की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियातन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं, जो इस गर्मी से उपजे संकट की गंभीरता को रेखांकित करता है।

लू का अलर्ट जारी

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। जम्मू संभाग के जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी और ऊधमपुर जिले में लू चलने से जनजीवन प्रभावित है। इन जिलों में अगले दो दिन तक लू जारी रहेगी। जम्मू में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब चल रहा है। वहीं, कठुआ में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

Janta Darbar : मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं समस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर किया समाधान

LEAVE A REPLY