LPG Crisis : पीएनजी नेटवर्क बढ़ाने में सहयोग करने वाले राज्यों को 10 फीसदी अतिरिक्त एलपीजी, जानिए क्या अपडेट

0
16

LPG Crisis :  भारत सरकार ने पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) तंत्र के विस्तार में सहयोग करने वाली राज्य सरकारों को 10 फीसदी अतिरिक्त वाणिज्यिक एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) देने की घोषणा की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता में बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह कदम स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

kerala Assembly Election : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान

सुजाता शर्मा ने कहा कि इस पहल से राज्य सरकारों को पीएनजी बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। अतिरिक्त वाणिज्यिक एलपीजी का आवंटन उन राज्यों को किया जाएगा जो पीएनजी कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने और वितरण तंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह में देशभर में सवा लाख नए घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए हैं। यह आंकड़ा ऊर्जा क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। इसके साथ ही, पिछले तीन दिनों के भीतर पांच हजार से अधिक ग्राहकों ने एलपीजी से पीएनजी में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया है। यह बदलाव पर्यावरण के अनुकूल ईंधन विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान को इंगित करता है।

सुजाता शर्मा ने बताया कि कच्चे तेल की स्थिति और शोधन संयंत्रों का संचालन सामान्य बना हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि खुदरा पंपों पर तेल की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है और सभी आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। घरेलू पीएनजी और परिवहन के लिए सीएनजी की आपूर्ति बिना किसी कटौती के शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा रही है।
5600 से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं ने पीएनजी उपयोग शुरू किया

मंत्रालय ने वाणिज्यिक एलपीजी उपभोक्ताओं से जहां संभव हो, सीएनजी पर स्विच करने की अपील की है, जिसके लिए कई कंपनियों ने प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। सरकार ने पीएनजी नेटवर्क विस्तार में सहयोग करने वाली राज्य सरकारों को दस फीसदी अतिरिक्त वाणिज्यिक एलपीजी देने का वादा किया है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, पिछले दो सप्ताह में लगभग 125,000 नए घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक कनेक्शन जारी किए गए हैं। साथ ही, पिछले तीन दिनों में 5,600 से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं ने पीएनजी का उपयोग शुरू कर दिया है।

Qatar gas hub attack : कतर के सबसे बड़े गैस हब पर ईरान का हमला, ट्रंप ने इजरायली अटैक से झाड़ा पल्ला

LEAVE A REPLY