kerala Assembly Election : BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान

0
20

नई दिल्ली। kerala Assembly Election :  केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

Qatar gas hub attack : कतर के सबसे बड़े गैस हब पर ईरान का हमला, ट्रंप ने इजरायली अटैक से झाड़ा पल्ला

कोल्लम सीट से बीजेपी ने डॉ. एन प्रताप कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। कोंगद (Kongad) से रेनू सुरेश को टिकट मिला है।

पिनाराई विजयन ने दाखिल किया नामांकन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज गुरुवार, 19 मार्च को धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

केरल में 9 अप्रैल को चुनाव

राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को केरल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान किया। इस साल केरल के साथ ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं।

केरल में 9 अप्रैल को 140 सीटों पर मतदान होगा। केरल में हुई वोटिंग का रिजल्ट सभी राज्यों में हुए चुनाव परिणाम के साथ ही 4 मई को घोषित किया जाएगा।

2026 के चुनाव में किसकी बनेगी सरकार?

केरल के लोगों ने विधानसभा चुनावों में हर बार सत्ता बदली है, लेकिन 2021 के चुनावों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने केरल की इस परंपरा को बदल दिया और पिनाराई विजयन ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सीएम पिनाराई विजयन इस बार जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगे। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और बीजेपी सत्ता पलटने की कोशिश करेंगी।

Chaitra Navratri : आज से देश में नवरात्रि की धूम, जानें पूजा विधि-मंत्र

LEAVE A REPLY