Jannat Zubair Assaulted Incident : टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और भाई के साथ दिन-दहाड़े मारपीट, जांच पर टीम ने दिया अपडेट

0
14

Jannat Zubair Assaulted Incident :  टीवी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे अनुभव जैसा रहा। उनके और भाई के साथ पीछा करने और मारपीट की घटना घटी। इस मामले की जांच चल रही है। जानिए, एक्ट्रेस की टीम ने इस पूरे मामले पर क्या कहा?

Pakistan Afghanistan conflict : अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा लोगों की मौत; 250 घायल

जन्नत जुबैर की टीम ने पोस्ट में क्या कहा?

जन्नत जुबैर की टीम ने एक पोस्ट के जरिए पूरा मामला बताया है। टीम ने यह पोस्ट जन्नत के इंस्टाग्राम पर ही शेयर की है। इसमें लिखा है, ‘हम आप सभी को यह बताना चाहते हैं कि कल दिन-दहाड़े हाईवे पर जन्नत और अयान को एक बेहद परेशान करने वाली घटना हुई। इसमें उनके साथ मारपीट और पीछा करने जैसी घटनाएं शामिल थीं।’

पोस्ट में आगे लिखा था, ‘फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस सक्रिय रूप से इस मामले की पड़ताल कर रही है। जन्नत और अयान सुरक्षित हैं। हम फैंस के सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं।’

फैंस से की अपील

मारपीट और पीछा किए जाने की घटना के बारे में बताने के बाद जन्नत जुबैर की टीम ने फैंस से एक अपील भी की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हम आपसे यहां साझा किए गए अपडेट पर भरोसा करने का अनुरोध करते हैं। कृपया अटकलें लगाने या बिना पुष्टि वाली जानकारी फैलाने से बचें।’ इस तरह अपनी तरफ से जन्नत जुबैर ने कोशिश की वह पूरी बात फैंस तक पहुंचा दें।

कैसा रहा है जन्नत जुबैर का करियर फ्रंट?

जन्नत जुबैर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई टीवी सीरियल किए हैं। आगे चलकर वह सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर के तौर पर भी पॉपुलर हुईं। इंस्टाग्राम पर जन्नत के लगभग 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह सीरियल ‘तू आशिकी’ के कारण काफी फेमस हुईं, इसमें जन्नत ने लीड रोल किया था। अब तक वह कई म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं। हाल ही में एल्विश यादव के साथ एक म्यूजिक एल्बम के कारण वह चर्चा में आई थीं।

International Yoga Festival : मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ

LEAVE A REPLY