Virat Kohli : इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट, सर्च करने पर नहीं दिख रही प्रोफाइल

0
39

Virat Kohli : पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अचानक गायब हो गया। इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च करने पर न तो उनकी प्रोफाइल दिख रही है और न ही कोई पोस्ट, जिससे फैंस हैरान और चिंतित नजर आ रहे हैं।

UGC Regulations 2026 : यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, अगले आदेश तक 2012 वाले नियम लागू

विराट कोहली के इस कदम या तकनीकी समस्या को लेकर अब तक उनकी टीम या मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों चाहने वाले लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार का अकाउंट ही नजर नहीं आ रहा।

274 मिलियन फॉलोअर्स वाले क्रिकेटर

विराट कोहली दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में उनका अकाउंट अचानक गायब होना चर्चा का विषय बन गया है। फैंस एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं

क्या अकाउंट डिलीट हुआ है?
क्या इंस्टाग्राम की कोई तकनीकी गड़बड़ी है?
या फिर कोहली ने खुद सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है?

पहले भी ले चुके हैं सोशल मीडिया से दूरी

यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया हो। इससे पहले वे अपने अकाउंट से कई विज्ञापन पोस्ट हटा चुके हैं, यह कहते हुए कि वे क्रिकेट और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, इस बार पूरा अकाउंट ही नजर न आना फैंस के लिए चौंकाने वाला है।

AJIT PAWAR LAST RITES : मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी

 

LEAVE A REPLY