Chhattisgarh Naxal Encounter : बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे जाने की खबर

0
70

Chhattisgarh Naxal Encounter :  बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ चल रही। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने व मौके से स्वचालित हथियार बरामद होने की खबर है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

BMC Election : महाराष्ट्र में एकलौते धुरंधर देवेंद्र, मुंबई में जीत का जश्न

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नेशनल पार्क के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरु किया था। सुरक्षाबलो की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है।

वहीं, मौके से दो एके 47 रायफल के बरामद होने की खबर है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है, उस इलाके में कुछ बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा मारा गया है। दिलिप बेड़जा के साथ एक अन्य नक्सली का शव बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों का बड़ा चेहरा पापाराव की मौजूदगी की भी खबर है। पूरे इलाको को सुरक्षाबलों ने घेर रहा है, ऑपरेशन अभी जारी है और रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

National Paralympic Powerlifting Championship : का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

LEAVE A REPLY