Parliament Winter Session : पराजय की बौखलाहट से निकलकर सार्थक चर्चा करे विपक्ष – पीएम

0
423

Parliament Winter Session : संसद के शीतकालीन सत्र की आज यानी 1 दिसंबर से शुरुआत हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिनों में संसद की 15 बैठकें होनी हैं। यह 18वीं लोकसभा का छठा सत्र है। शीतकालीन सत्र में एटॉमिक एनर्जी समेत 10 नए विधेयक संसद में पेश किए जा सकते हैं। एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे के आसार हैं।

Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून एक्सप्रेसवे का ट्रायल रन शुरू

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों शीतकालीन सत्र सिर्फ एक एक प्रथा नहीं हैं, ये राष्ट्र को प्रगति की ओर तेज गति से ले जाने के जो प्रयास चल रहे हैं, उसमें ऊर्जा भरने का काम ये शीतकालीन सत्र करेगा, ये मेरा विश्वास है। भारत में लोकतंत्र को जिया है, लोकतंत्र के उमंग और उत्साह को समय समय पर ऐसे प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत होता रहता है। बीते दिनों बिहार चुनाव में भी मतदान में जो तेजी आई है, वो लोकतंत्र की ताकत है। माता-बहनों की भागीदारी बढ़ना एक नई आशा और विश्वास पैदा कर रहा है। लोकतंत्र की मजबूती और इसके भीतर अर्थतंत्र की मजबूती को दुनिया बहुत बारीकी से देख रही है। भारत ने सिद्ध कर दिया है डेमोक्रेसी कैन डिलीवर।’

‘जिस गति से आज भारत की आर्थिक स्थिति नई ऊंचाईंयों को प्राप्त कर रही है। विकसित भारत की ओर जाने की दिशा में ये नया विश्वास जगाती है। साथियों ये सत्र संसद देश के लिए क्या सोचती है, क्या करना चाहती है और क्या कर रही है, ये दिखाती है। विपक्ष भी पराजय की निराशा से बाहर निकलकर सार्थक चर्चा करे। दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो पराजय भी नहीं पचा पाते। लेकिन मेरा सभी दलों से आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में पराजय की बौखलाहट को मैदान नहीं बनना चाहिए और ये विजय के अहंकार में भी परिवर्तित नहीं होना चाहिए। बहुत ही जिम्मेदारी के साथ देश की जनता की जो हमसे अपेक्षा है, उसे संभालते हुए आगे के बारे में सोचें। जो है उसे कैसे अच्छा कैसे करें और जो बुरा है, उसके बारे में सटीक टिप्पणी कैसे करें, ये मेहनत का काम है, लेकिन देश के लिए करना चाहिए।’

केंद्रीय मंत्री संसद भवन पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह आज संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंच गए हैं। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है और 19 दिसंबर, 2025 तक चलेगा।

संसद सत्र से पहले कांग्रेस की बैठक

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में हो रही है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संसद के शीतकालीन सत्र पर कहा, ‘अगर ये संसद सबकी है तो विपक्ष लगातार पिछले बार हर रोज SIR पर चर्चा की मांग कर रहा था तो चर्चा के लिए ही तो संसद है तो चर्चा करे, हम चर्चा न करे तो क्या हम संसद में बैठने जाते हैं या बैठकर चर्चा करने जाते हैं।’

ये विधेयक सूचीबद्ध किए हैं सरकार ने

सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में पेश करने के लिए 9 आर्थिक विधेयक सूचीबद्ध किए हैं, जिसमें इंश्योरेंस कानूनों में संशोधन का विधेयक शामिल है। संसद सदस्यों को भेजी गई बिलों की सूची के मुताबिक सरकार नई पीढ़ी के वित्तीय सुधारों के तहत इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश सीमा को 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी करने के लिए इंश्योरेंस कानून (संशोधन) बिल 2025 पेश करेगी। अन्य आर्थिक विधेयकों में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) विधेयक, 2025, मणिपुर गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (दूसरा संशोधन) विधेयक 2025, नेशनल हाईवे (संशोधन) विधेयक, 2025, और कॉर्पोरेट लॉ (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल हैं।

एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे के आसार

देश के 12 राज्यों में इन दिनों मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। कई राज्यों में विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग की इस कवायद का विरोध कर रही है। वहीं हाल के दिनों में कई बीएलओ के काम के दबाव में आत्महत्या करने की खबरें सामने आई हैं। इसे लेकर भी खूब हंगामा हो रहा है। ऐसे में संसद के शीतकालीन सत्र में भी एसआईआर और बीएलओ की आत्महत्या के मामले को लेकर हंगामा होने के आसार हैं।

LPG Price Cut : भारत में आज एलपीजी के दामों में कटौती, जानें  कितनी कम हुई कीमत

LEAVE A REPLY