Uttarakhand Char Dham : चारधाम यात्रा में 12 दिन के भीतर साढ़े पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0
390

Uttarakhand Char Dham : चारधाम यात्रा में 12 दिन के भीतर साढ़े पांच लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार हो चुका है।

India-Pakistan Ceasefire : भारत-पाक में सुधरने लगे हालात, सेना का आया बयान

मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है। पर्यटन विभाग के अनुसार 30 अप्रैल से 11 मई तक चारोंधाम में 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

इसमें केदारनाथ धाम (Uttarakhand Char Dham) में 2.27 लाख, बदरीनाथ में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94251, यमुनोत्री में 1.13 लाख ने दर्शन किए।

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2025 : उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 में श्रद्धालुओं की संख्या 4.44 लाख पार

LEAVE A REPLY