Monkeypox Case in Kerala : देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा,केरल में मिला दूसरा मामला

0
453

नई दिल्ली। Monkeypox Case in Kerala केरल में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। वहीं, देश में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। शख्स एर्नाकुलम का निवासी है। केरल स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Dehradun : देहरादून में दो पक्षों में हुए बवाल के बाद आज भी हंगामा; बाजार बंद

दुबई से केरल लौटा शख्स पाया गया था मंकीपॉक्स संक्रमित

इससे पहले दुबई से केरल लौटे शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए थे। 38 वर्षीय शख्स का मलप्पुरम जिले में इलाज चल रहा है। वहीं, 9 सितंबर को देश में मंकीपॉक्स के पहले मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि विदेश से लौटे एक व्यक्ति को 8 सितंबर को मंकीपॉक्स के संदेह में आइसोलेशन में रखा गया था।

केंद्र सरकार ने जारी की है एडवाइजरी

मंकीपॉक्स के मामले पर लगाम लगाने के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि मंकीपॉक्स के मामले सामने न आए, इसके लिए राज्यों को हेल्थ एक्शन लेना चाहिए। वहीं, सभी राज्यों को अपना स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। दो साल में यह दूसरी बार है जब WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। देश में कोविड-19 का पहला मामला भी केरल में ही आया था।

Periodic Labor Force Survey : 15-29 के आयु वर्ग में बेरोजगारी में आई 4.4 फीसदी की कमी; पीएलएफएस रिपोर्ट में खुलासा

LEAVE A REPLY