Uttarakhand Forest Fire : जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

0
388

Uttarakhand Forest Fire : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश में कहा कि इस तरह के गांवों की सूची तैयार की जाए। जिसके आस पास के जंगलों में वनाग्नि की अधिक घटनाएं हो रही हैं।

Electoral bonds : चुनावी बॉन्ड मामले में SC में याचिका दायर; इन दो कंपनियों ने उठाई SIT जांच की मांग

सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और डीएफओ को जंगल की आग की रोकथाम के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक हर दिन रिपोर्ट दें कि प्रभागीय वनाधिकारी जंगल की आग की रोकथाम के लिए क्या कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी बताएं कि किसी तरह की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी ओर से क्या कार्रवाई की जा रही है। क्रू स्टेसेन आदि में व्यवस्था दुरुस्त की जाए और पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

वनाग्नि की रोकथाम के लिए विद्यालयों में जागरूकता अभियान (Uttarakhand Forest Fire) चलाए जाएं। सभी जिलाधिकारी लगातार यह जानकारी देते रहें कि कितने असामाजिक तत्वों और अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।

सीएस ने यह भी निर्देश दिए कि पीरुल को हटाने का कार्य तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर किया जाए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Sam Pitroda : पित्रोदा के बयान पर घमासान; जयराम बोले- यह पार्टी का विचार नहीं

LEAVE A REPLY