BJP manifesto committee : BJP ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, पढ़ें पूरी सूची

0
201

नई दिल्ली। BJP manifesto committee : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है।

Rudrapur : पीएम की रैली स्थल का सीएम धामी ने किया निरीक्षण; कार्यकर्ताओं में उत्साह

इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है।

27 सदस्य शामिल (BJP manifesto committee)

इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं।

कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को भी समिति में जगह

इस समिति में कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी शामिल किया है। बिहार से रविशंकर प्रसाद और सुशील मोदी सदस्य बनाये गए। वहीं, ओपी धनखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा को भी इसमें शामिल किया गया है।

Bharat Ratna : भारत रत्न सम्मान से नवाजी गईं देश की 4 हस्तियां

LEAVE A REPLY