Lalu Prasad Yadav : क्या चुनाव से पहले लालू यादव जा सकते हैं जेल ?

0
427

पटना। Lalu Prasad Yadav :  एक बार फिर लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव की जमानत रद करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सीबीआई की तरफ से ये याचिका दाखिल की गई है। जिसकी 25 अगस्त को सुनवाई होगी। बता दें कि लालू को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। इसके खिलाफ ही सुनवाई के लिए सीबीआई की अर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वीकार कर लिया है।

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में पहुंचे केजरीवाल

27 मार्च को मिली थी लालू को बड़ी राहत

गौतलब है कि इससे पहले चारा घोटाला मामले में 27 मार्च को लालू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। शीर्ष अदालत ने चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को नोटिस जारी करने को लेकर सीबीआई की याचिका को खारिज कर दी थी। तब अदालत ने कहा कि इसी तरह का मामला पहले से लंबित है।

खराब स्वास्थ्य को लेकर मिली थी जमानत

झारखंड उच्च न्यायालय (Lalu Prasad Yadav) ने 22 अप्रैल 2022 को लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जमानत दी थी। लालू फिलहाल खराब स्वास्थ्य के कारण बेल पर बाहर हैं। सीबीआई ने झारखंड उच्च न्यायालय के इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

गौरतलब है कि डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये से अधिक के गबन से जुड़े पांचवें चारा घोटाले के मामले में रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही उनपर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Rajasthan Bjp : BJP के संकल्प पत्र-प्रबंधन समिति में वसुंधरा का नाम गायब