Uttarakhand PhoolDei 2023 : लोक पर्व फूलदेई पर विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

0
80
Uttarakhand PhoolDei 2023

देहरादून: Uttarakhand PhoolDei 2023  चैत्र मास की संक्रांति को आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में बड़ी संख्या में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, डॉ. धनसिंह रावत, श्री सौरभ बहुगुणा, डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल, विधायक अनिल नौटियाल आदि ने बच्चों से भेंट कर अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं से जुड़ने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया।

Uttarakhand Budget 2023 : धामी सरकार नमो के दिखाए रास्ते पर करेगी कदमताल

विधान सभा अध्यक्ष के साथ सभी ने इस पावन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसके संरक्षण का संदेश देते हैं। अपनी लोक परम्पराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने की भी जरूरत बतायी।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं (Uttarakhand PhoolDei 2023)

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक यह लोकपर्व समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सांस्कृतिक दृष्टि से एक अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। राज्य की अनूठी परंपराएं जीवंत संस्कृति तथा सुंदर लोकपर्व अपनी अलग पहचान रखते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व फूलदेई हमारी संस्कृति और पहाड़ की परंपराओं को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि यह पर्व सबके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए।

CM dhami

PFI Members Arrest : PFI के दो सदस्य गिरफ्तार, NIA ने दाखिल की चार्जशीट

LEAVE A REPLY