BJP Manifesto: MCD की जन रसोई में सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भोजन

0
new-delhi-city-politics,delhi BJP, Delhi MCD Election, Delhi MCD Election 2022, Delhi BJP Manifesto News, Delhi top, Delhi Politics ,Delhi nezv
BJP Manifesto

नई दिल्ली। BJP Manifesto केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर ऐलान किया गया है कि चौथी पार सत्ता में आने पर दिल्ली एमसीडी की सभी सेवाओं को 100 दिनों के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे जनता को जल्द से जल्द घर बैठे सेवाओं का लाभ मिल सके। भारतीय जनता पार्टी के चौथी बार दिल्ली एमसीडी की सत्ता में आने पर व्यापार और स्वास्थ्य लाइसेंस खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही फैक्ट्री लाइसेंस को भी समाप्त किया जाएगा।

Delhi Liquor Policy Scam Case: में CBI ने दाखिल की चार्जशीट

इस मौके पर घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के एकीकरण का लाभ दिल्लीवासियों को मिलेगा। लोगों के सुझाव से संकल्प पत्र तैयार किया गया है। एक हजार स्थानों पर सुझाव पेटी रखकर लोगों से सुझाव लिए गए। ऑनलाइन भी सुझाव लिए गए हैं। बता दें कि

घोषणा पत्र की 20 बड़ी बातें (BJP Manifesto)

12 सूत्रीय संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

लोगों से जुड़े काम के साथ निगम की मजबूती के लिए भी काम करेगा।

हरित दिल्ली बनाने का संकल्प लिया गया है।

निगम की सेवा ऑनलाइन करने के साथ पारदर्शी बनाने का संकल्प शामिल है।

माय एमसीडी मोबाइल ऐप से लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। भ्रष्टाचार की शिकायत भी कर सकेंगे।
प्रत्येक झुग्गी वासी को आवास मिलेगा।

गृह निर्माण में आने वाली परेशानी दूर की जाएगी।

संपत्ति कर में छूट मिलेगी।

अनधिकृत कालोनी में 17 वर्षों का संपत्ति कर माफ होगा।

रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

साप्ताहिक बाजारों को नियमितीकरण किया जाएगा

महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

50 जन रसोई की स्थापना की जाएगी, जिसमें 5 रुपये में भोजन मिलेगा।

महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की सुविधा दी जाएगी।

निगम के स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।

गरीब व विधवा की बेटी की शादी के लिए 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

युवाओं के लिए स्वरोजगार। निगम के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास।

निगम के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिकीकरण।

पार्किंग की समस्या दूर की जाएगी

एक हजार स्थायी छठ घाट बनाने का वादा भी किया जाएगा।

Lachit Borphukan Birth Anniversary : PM बोले- भारत का इतिहास योद्धाओं का इतिहास है

LEAVE A REPLY