Ajay Bhatt reached ancestral village: कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

0
339

द्वाराहाट: Ajay Bhatt reached ancestral village:  केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का गृहक्षेत्र पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य ने जोरदार स्वागत किया। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) के अतिथिगृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के आद वह अपने पैतृक आवास धनखलगांव (विजयपुर) के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली और समर्थन में नारे लगाए।

Uttrakhand Cabinet meeting: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

Ajay Bhatt reached ancestral village: मोटरसाइकिल रैली निकालकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के आगमन पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने गजब उत्साह देखा गया। उनसे मुलाकात के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज से दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकालकर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। नगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में शीश नवाकर धनखलगांव की ओर रवाना हुए। जहां ग्रामीणों व स्वजनों ने स्वागत किया।

ततपश्चात मंगलीखान में पार्टी के दीवार लेखन कार्यक्रम में हिस्सा लिया

पारिवारिक व स्थानीय मंदिरों में पूजा करने के बाद वैष्णवी शक्तिपीठ दूनागिरि पहुंच पूजा अर्चना की। ततपश्चात मंगलीखान में पार्टी के दीवार लेखन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पैतृक आवास पर पहुंचने के बाद भी मिलने वालों का तांता लगा रहा। रात्रि में देवपूजन (जागर) का कार्यक्रम है। विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक महेश नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह, पार्टी प्रदेश पार्षद कैलाश भट्ट, नंदिता भट्ट, ममता भट्ट, उमेश भट्ट, भूपेंद्र कांडपाल, विनोद भट्ट, त्रिभुवन शर्मा, सूरज उपाध्याय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chhath Puja 2021: पर प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

LEAVE A REPLY