मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट

0
229

नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड की 77 वीं बैठक

 

 

 

पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती विधायक श्री देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक श्री राजेश शुक्ला ने भी श्री कर्णवाल से उनकी कुशलक्षेम पूछी।

cm

 

 

 

पुष्कर सिंह धामी ने डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी से शिष्टाचार भेंट की।
cm

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड की 77 वीं बैठक

LEAVE A REPLY