US Israel attack : US-इजरायल ने ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर किया हमला, 3 जहाज डूबे

0
26

नई दिल्ली। US Israel attack :  अमेरिका-इजरायल ने ईरान के कोनार्क नेवल बेस पर हमला किया है। इस हमले में तीन जहाज डूब गए हैं और कई इमारतें भी तबाह हुई हैं।

CEPA: दोबारा पटरी पर लौटेंगे भारत-कनाडा के रणनीतिक संबंध; PM मोदी और मार्क कार्नी के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज

लेटेस्ट सैटेलाइट इमेज में ओमान की खाड़ी के पास दक्षिणी ईरान में कोनार्क नेवल बेस पर टूटी हुई इमारतें दिख रही हैं। ये इमेज कल रविवार को जारी की गई थीं।

इस हमले में नुकसान या ऑपरेशनल असर का कोई ऑफिशियल असेसमेंट पब्लिकली जारी नहीं किया गया है।

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला

अमेरिका-इजरायल के हमलों में शनिवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। ईरान ने भी अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब दिया है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब ईरान में कोनार्क नेवल बेस पर हमला हुआ है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ रही टेंशन

अमेरिका काफी समय से ईरान को न्यूक्लियर एक्टिविटी पर रोक लगाने के लिए कह रहा था, लेकिन ईरान ने काम जारी रखा। इसके लिए अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी चलाया, जिसमें इजरायल ने पूरा सपोर्ट किया।

अमेरिका के इस ऑपरेशन के तहत ईरान में कई जगह मिसाइलों से हमले किए। ईरान ने भी हमलों का जवाब देते हुए सात देशों में अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया। इन हमलों के बढ़ने के साथ मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है।

Delhi : राजधानी में गूंजेगा नारी सशक्तिकरण का बड़ा संदेश, राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम रेखा गुप्ता शुरू करेंगे कई योजनाएं

LEAVE A REPLY