Yamunotri Dham Yatra 2024 : यमुनोत्री धाम में लगा लंबा जाम; नीचे खाई-ऊपर जाम

0
115

Yamunotri Dham Yatra 2024 :  यमुनोत्री धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की पोल खुली है। ‌सबसे अधिक परेशानी तीर्थ यात्रियों को पाली गाड़ से लेकर फूल चट्टी तक संकरी सड़क पर लगे लंबे जाम के कारण झेलनी पड़ी है। एक ओर नीचे खाई थी तो दूसरी ओर संकरे मार्ग पर खचाखच भीड़ थी। जिसे देख लोग खौफ से भर गए।

CM Kejriwal : केजरीवाल ने पद से क्यों नहीं दिया इस्तीफा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कारण

पांच किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर भी जाम

जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham Yatra 2024) तक करीब पांच किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग पर भी जाम की स्थिति बन रही है। यह मार्ग कई स्थानों पर बेहद ही संकरा है। गत शुक्रवार इस पैदल मार्ग पर लंबा जाम लगा था। जिसके कारण धाम में भी श्रद्धालु सही ढंग से दर्शन नहीं कर पाए।

पार्किंग की व्यवस्था भी चरमराई

यमुनोत्री धाम के सड़क पड़ाव स्थल जानकी चट्टी और खरसाली में पार्किंग की व्यवस्था भी चरमराई है। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय व्यवसायों और तीर्थ पुरोहितों ने भी आक्रोश व्यक्त किया है। भाजपा के नेता एवं स्थानीय निवासी संदीप राणा ने कहा कि यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था में लगे सभी विभाग मस्त, यात्रा अस्त-व्यस्त है।

मंदिर समिति भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पा रही है। सही ढंग से यमुनोत्री में तीर्थ यात्रियों को दर्शन की व्यवस्था नहीं की जारी है। मंदिर समिति की जहां पर दुकानें हैं। वहां पर तीर्थ यात्रियों के लिए रैन बसेरा एवं शौचालय बनना चाहिए।

Badrinath Dham : 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पहली बार दिखेगा मस्क बाजा की प्रस्तुति

 

LEAVE A REPLY