GST Reduction : पीएम मोदी के GST में कमी करने से अर्थव्यवस्था को मिलेगा प्रोत्साहन : सीएम

0
124

देहरादून। GST Reduction : मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रदेशवासियों को बधाई देकर कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी में अभूतपूर्व कमी कर दीपावली को महाबचत उत्सव बना दिया है। कहा कि यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विशेष महत्व रखता है।

Uttarakhand Foundation Day 2025 : पर सैन्य धाम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी को लागू किया है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है।

भारत अब महज बाजार नहीं रह गया है, बल्कि एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार सायं सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दीपावली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश लोकल फार वोकल के मंत्र पर आत्मनिर्भर भारत निर्माण वाली दीपावली मना रहा है।

विकसित भारत निर्माण के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाना होगा और उसके लिए लोकल फार वोकल को प्राथमिकता देना बहुत आवश्यक है। लिहाजा दीपावली समेत सभी त्योहारों में खरीद में अधिक से अधिक लोकल उत्पादों को शामिल करें। साथ ही कहा, ये दिवाली जीएसटी में ऐतिहासिक कमी से बेहद खास है। इस महाबचत का लाभ हमारे स्थानीय उत्पादों को सबसे अधिक मिले, ये हमें सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक खजान दास, सविता कपूर, सुरेश गढ़िया, दुर्गेश्वर लाल, महापौर सौरभ थपलियाल, शैलेंद्र रावत, कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, पुनीत मित्तल, जगमोहन रावत, ज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, विश्वास डाबर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Government Jobs 2025 : CM धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र-बोले, “सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं”

LEAVE A REPLY