हरिद्वार: Amit Shah Haridwar Rally उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से गाहे-बगाहे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं चल रही थीं. कभी विपक्ष ये दावा करता था, तो कभी पार्टी में ही सीएम के विरोधी ऐसी हवा बनाते थे. ऐसे में आम जनता में भी ये खबरें चर्चा का विषय बनती थीं. हालांकि समय-समय पर सीएम धामी ने खुद ऐसी अफवाहों का खंडन किया था. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे ने साफ कर दिया कि सीएम बदलने की चर्चाएं बे सिर पैर की थीं.
अमित शाह ने की सीएम धामी की तारीफ: हरिद्वार में ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जो बॉन्डिंग दिखी, उसने विपक्ष और धामी के विरोधियों के माथे पर जरूर बल ला दिए होंगे. अमित शाह ने जमकर सीएम धामी की तारीफ की. सीएम धामी के किए कार्यों को सराहा.
धामी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई
अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति हो रही है. पहले बिना रिश्वत नौकरी नहीं मिलती थी. अब बिना रिश्वत नौकरी मिल रही न पर्ची (सिफारिश) न खर्ची (रिश्वत) के नौकरी मिल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में भ्रष्टाचार के ढेरों आरोप लगे. दलित छात्रवृत्ति घोटाला हुआ. कमीशन एजेंटों से भरा सचिवालय होता था. धामी सरकार ने इन सब पर लगाम लगाई.
अमित शाह ने यूसीसी पर सीएम धामी को बधाई दी
अमित शाह ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि धामी सरकार नकल विरोधी कानून लाई. विरोधी भी धामी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं. धामी यूसीसी लाए. एक ही कानून से सबको देश में रहना होगा. उत्तराखंड देश भर में यूससीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना. यूसीसी जनसांख्यिकी में अप्राकृतिक वृद्धि रोकने में मददगार होगी. इसके लिए मैं धामी जी को बधाई देना चाहता हूं.
शाह और धामी की दिखी शानदार बॉन्डिंग
अमित शाह के साथ सीएम धामी की जो बॉन्डिंग दिखी, वो उनके विरोधियों और विपक्ष को ये संदेश देने में सफल रही होंगी कि कोई जल्दी सीएम बदलने की चर्चा भी नहीं करेगा. बीजेपी हाईकमान में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी प्रमुख स्थान रखते हैं. ऐसे में अमित शाह द्वारा की गई सीएम धामी की तारीफ और सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 2027 के विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री के रूप में धामी की कुर्सी को मजबूती देगा, ऐसा राजनीतिक जानकारों का मानना है.
US Iran conflict : अमेरिकी सीनेट ने ईरान युद्ध रोकने का प्रस्ताव किया खारिज




















