Wrestlers : नए WFI अध्यक्ष संजय सिंह और बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों ने खोला मोर्चा

0
64

Wrestlers : गुरुवार को WFI के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनावों के नतीजे आए। तभी से एक बार फिर से बृजभूषण शरण सिंह चर्चा में हैं। दरसअल पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इसके बाद गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का एलान किया।

Parliament Session : CEC और ECs संबंधी विधयेक को मिली संसद की मंजूरी

साथ ही नए WFI अध्यक्ष संजय सिंह और बृजभूषण के खिलाफ पहलवान एक बार फिर एकजुट होने जा रहे हैं और गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके संकेत दिए हैं।

साक्षी मलिक ने किया था संन्यास का एलान

साक्षी मलिक ने कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।’

संजय सिंह ने अनीता को हराया

संजय सिंह ने अध्यक्ष बनने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को मात दी। संजय सिंह ने दावा किया था कि उनका खेमा चुनाव में हर पद पर जीतेगा और उन्होंने खुद जीत हासिल कर इसे सच साबित किया।

कुश्ती संघ के चुनाव (Wrestlers) में दांव पर लगे 15 पदों में से 13 पर बृजभूषण समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष वाराणसी के संजय सिंह को 40 वोट मिले, जबकि उनके सामने खड़ीं राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता पहलवान अनीता श्योराण को सात मत पड़े।

साक्षी मलिक के संन्यास से काफी दुखी और परेशान है : विजेंदर सिंह

कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने कहा- खेल जगत पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास से काफी दुखी और परेशान है। हम हर खिलाड़ी, हर स्टेडियम और हर अखाड़े में जाएंगे और उनसे महिला सुरक्षा, एथलीटों के रोजगार के बारे में बात करेंगे। हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कल भी खड़े थे, आज भी खड़े हैं और कल भी खड़े रहेंगे।

Silkyara Rescue Operation : सीएम धामी ने 12 रैट माइनर्स को किया सम्मानित

LEAVE A REPLY