Sonia Gandhi : सोनिया गांधी फिर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है तबीयत

0
129

Sonia Gandhi :  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन्हें एक छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। यह एक नियमित भर्ती बताई जा रही है, लेकिन अस्पताल के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि सोनिया गांधी को पुरानी खांसी की समस्या है और वे शहर में प्रदूषण को देखते हुए नियमित जांच के लिए आती रहती हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Iran protests : ईरान में हिंसा से बेकाबू हुए हालात, अब तक 35 की मौत; हिरासत में 1200 लोग

अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है। उन्हें विशेष रूप से छाती से संबंधित समस्याओं के लिए चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। उन्हें पहले से ही पुरानी खांसी की शिकायत रही है, जिसके कारण वे नियमित अंतराल पर अस्पताल आकर अपनी जांच करवाती हैं। गांधी दिसंबर 2025 में 79 साल की हो गई।

पिछले साल जून में भी भी भर्ती हुई थीं सोनिया

इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को पिछले साल जून में पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यसभा सांसद सोनिया को अस्पताल के गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में ऑब्जर्वेशन में रखा गया.

सोनिया इससे कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश में थीं और तब कुछ दिक्कत होने पर उन्हें 7 जून को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Delhi Fire : आदर्श नगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर हुई मौत

LEAVE A REPLY