Purnia Airport : का PM मोदी ने किया उद्घाटन; मखाना बोर्ड का शुभारंभ

0
289

पूर्णिया: Purnia Airport  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के पूर्णिया जिले में 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा करेंगे, साथ ही नई रेलवे लाइन और ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. यह दौरा क्षेत्रीय विकास को गति देने और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूर्णिया को पूर्वी भारत के प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा.

Heavy Rain : मुंबई, हैदराबाद में भारी बारिश से हाल बेहाल, मौसम विभाग का रेड अलर्ट

बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी-मोदी

देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी है. बिहार के विकास के लिए सीमांचल का विकास जरूरी है. अब यह क्षेत्र विकास की रफ्तार है. बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का काम चल रहा है. बिहार की डबल इंजन की सरकार यहां के पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

पिछड़े को प्राथमिकी, गरीब की सेवा- मोदी

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़े को प्राथमिकी, गरीब की सेवा ही मोदी का लक्ष्य है. 4 करोड़ लोगों को पक्का आवास मिल चुका है. अब 3 करोड़ लोगों को आवास देने की तैयारी की जा रही है. जब तक सभी को पक्का घर नहीं मिलेगा, मोदी रूकने वाला नहीं है.

विलंब से पहुंचने पर पीएम ने मांगी माफी

पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देर से पहुंचने पर लोगों से माफी मांगी. इस दौरान पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन और कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया.

पूर्णिया-कोलकता पहली फ्लाइट को दिखाई हरी झंडी

पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास
विक्रमशिला कटरिया नई रेल लाइन
कोसी मेची अंत:राज्यीय नदी जोड़ परियोजना
सुपौल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
कटिहार में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
दरभंगा जलापूर्ति परियोजना
कटिहार जलापूर्ति परियोजना
भागलपुर जलापूर्ति परियोजना
4:41 PM, 15 Sep 2025 (IST)
इन योजनाओं का उद्घाटन
पूर्णिया एयरपोर्ट व टर्मिनल भवन
अररिया-गलगलिया नई रेल लाइन
भागलपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लां
पूर्णिया शुक्राणु केंद्र
राष्ट्रीय मखाना बोर्ड

अगले साल एक करोड़ नौकरी और रोजगार मिलेगा-नीतीश कुमार

2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने की घोषणा की गयी. जिसको लेकर सरकार ने काम किया. अगले साल बिहार में एक करोड़ नौकरी और रोजगार दिया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बहुत काम किया. विशेष पैकेज में बिहार को सड़क, बाढ़ नियंत्रण आदि को लेकर राशि दी गयी.

 2005 के पहले कोई काम नहीं हुआ-नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि -बिहार में बहुत काम हुआ है. पहले बिहार में कुछ नहीं था. 2005 के पहले कोई काम नहीं हुआ. जब से बीजेपी और जदयू की सरकार बनी तब से बहुत काम हो रहा है. अब कोई कहीं नहीं जाएगा. सब साथ में रहेंगे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं को गिनाया जो इस बार लागू किया गया है. इसमें पेंशन की राशि की बढ़ोतरी की चर्चा की.

Waqf Act : सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ कानून की कुछ धाराओं पर लगाई रोक

LEAVE A REPLY