नई दिल्ली। Modi Cabinet decisions : मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को 6 बड़े फैसले किए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं।
UTTARAKHAND BUDGET : 2026-27 के बजट में युवाओं को खास तवज्जो, मिलेंगे ये फायदे
उन्होंने कहा, ‘इसमें जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना शामिल है।’
कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
कैबिनेट ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में घोषित करने को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
इसके अलावा कैबिनेट में जल जीवन मिशन की अवधि को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है। साथ ही बजट बढ़ाकर इसे JJM 2.0 के रूप में पुनर्गठित किया जाएगा, जिसका ध्यान ग्रामीण पेयजल आपूर्ति क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों पर होगा। मिशन की कुल लागत बढ़ाकर ₹8.69 लाख करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है।
कैबिनेट ने भारतीय रेलवे की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दी, जिससे रेल नेटवर्क में लगभग 192 किमी की बढ़ोतरी होगी। इन परियोजनाओं में शामिल हैं: सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन और संतरागाछी-खड़गपुर चौथी लाइन। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 4474 करोड़ रुपये है और इन्हें 2030-31 तक पूरा किया जाएगा। इससे लगभग 5652 गांवों करीब 1.47 करोड़ आबादी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
LPG Cylinder Crisis : पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम, LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश




















