Lok Sabha Phase 4 Election : तीन बजे तक बंगाल में सर्वाधिक मतदान

0
127

Lok Sabha Phase 4 Election : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान हुआ। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान हुआ। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं।

Swati Maliwal : सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी?

ममता का पीएम मोदी पर वार

उत्तर 24 परगना के बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे क्योंकि वे(मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं। आपका आरक्षण वे(मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो क्या किया जाता है? तब उनके खिलाफ वोट करके, उन्हें वोट की चोट दी जाती है। ऐसे गही विचार वाले लोग ने देश बेच दिया, जाति बेच दी और मानवता बेच दी है।”

तेजस्वी ने स्वीकारी राहुल की चुनौती (Lok Sabha Phase 4 Election)

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा भाजपा को खुली बहस की चुनौती देने के बाद भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने उन्हें पत्र लिखकर चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को बहस के लिए नामित किया है।

दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
आंध्र प्रदेश 9.05 23.10 40.26 55.49
बिहार 10.18 22.54 34.44 45.23
जम्मू कश्मीर 5.07 14.94 23.57 29.93
झारखंड 11.78 27.40 43.80 56.42
मध्य प्रदेश 14.97 32.38 48.52 59.63
महाराष्ट्र 6.45 17.51 30.85 42.35
ओडिशा 9.23 23.28 39.30 52.91
तेलंगाना 9.51 24.31 40.38 52.34
उत्तर प्रदेश 11.67 27.12 39.68 48.41
पश्चिम बंगाल 15.24 32.78 51.87 66.05

Char Dham Yatra : श्रद्धालुओं ने दिया धरना, विधायक का किया घेराव

 

LEAVE A REPLY