Heavy Rain Alert : पीएम मोदी ने बाढ़ को लेकर मंत्रियों के साथ की बैठक

0
54

नई दिल्ली। Heavy Rain Alert :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात की और भारत के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने यह जानकारी दी। पीएम के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Mahesh Babu’s daughter Sitara makes her debut on Times Square Billboard

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ की बैठक

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लगातार हो रही बारिश से बने हालात पर सभी मंत्रियों, अधिकारियों और मेयर के साथ बैठक की। इस दौरान बताया कि स्थिति से निपटने के लिए तैयारी नहीं की गई थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

HP में बारिश ने मचाई जमकर तबाही

दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां पुल टूट गए और सड़कें भी धंस गई। मंडी में बाढ़ जैसै हालात हो गए हैं। लोगों की सहायता के लिए भाजपा और राज्य सरकार की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। वहीं, बिलासपुर जिले में नाले में बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

अजमेर में ओवर फ्लो हुई सागर झील (Heavy Rain Alert)

राजस्थान में भी जमकर बारिश हो रही है। अजमेर में सागर झील ओवरफ्लो हो गई हैं। पानी तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है।

पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश

पंजाब के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिससे वहां बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण मोहाली में एक इमारत गिर गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी। कल से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Kanwar Yatra 2023: शिवभक्त कांवड़ियों के चरण धोकर CM धामी ने किया स्वागत

LEAVE A REPLY