Corona Virus : देश में 4 हजार से ज्यादा हुए कोरोना के मामले, 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

0
138

नई दिल्ली। Corona Virus :  कोरोना वायरस ने एक बार फिर देश में दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 5 लोगों की जान चली गई। देश में कोरोना के मामले 4,000 के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं।

Flood in sikkin : सिक्किम में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही,1600 से ज्यादा पर्यटक निकाले गए; 6 जवान अभी भी लापता

कोरोना के एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोरोना के कुल 4026 एक्टिव केस हैं। इनमें सबसे ज्यादा Corona Virus मामले केरल (1416) में देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र (494) और तीसरे नंबर पर गुजरात (397) में कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं 393 एक्टिव मामलों के साथ देश की राजधानी दिल्ली चौथे नंबर पर है।

दिल्ली में कम हुए मामले

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केसों गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में कोविड के 90 एक्टिव केस कम हुए हैं। वहीं गुजरात में सबसे ज्यादा (59) एक्टिव केस मिले हैं।

5 लोगों की गई जान

कोरोना वायरस से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में 1, महाराष्ट्र में 2, तमिलनाडु में 1 और पश्चिम बंगाल में 1 की मौत की खबर सामने आई है।

Ayodhya Pran Prathistha : आज से राम मंदिर में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा, अयोध्या में भव्य सजावट

LEAVE A REPLY