Air India : सिडनी जा रहे विमान में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

0
49

नई दिल्ली। Air India  बुधवार को एयर इंडिया का विमान दिल्ली से सिडनी जा रहा था इस दौरान विमान में कई झटके (Turbulence) लगे हैं। झटकों के कारण विमान में सवार कुछ यात्री घायल हो गए हैं। तभी हवा में विमान में झटके लगे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इसकी जानकारी दी है।

Hemkund Sahib Dham 2023 : 20 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा

मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी घटना

डीजीसीए ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उड़ान के दौरान घटी है। एयर इंडिया B787-800 विमान VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AI-302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। सात यात्रियों ने मामूली चोट की सूचना दी है। केबिन क्रू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकित्सा सहायता दी गई। अभी कोई भी यात्री अस्पताल में भर्ती नहीं है।

डीजीसीए ने ये भी बताया कि सिडनी में एयर इंडिया (Air India) एयरपोर्ट मैनेजर ने चिकित्सा सहायता की। केबिन क्रू ने यात्रियों में एक डॉक्टर और नर्स भी मौजूद थी। उनकी मदद से घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ यात्रियों ने चिकित्सा सहायता का लाभ उठाया। अस्पताल में भर्ती होने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

23 अप्रैल को यात्री को बिच्छू ने मारा था डंक

इससे पहले, एयर इंडिया के विमान में एक बिच्छू ने एक यात्री को काट लिया था। विमान ने नागपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। किसी विमान में बिच्छू द्वारा काटे जाने का ये दुर्लभ मामला था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने तब बताया था कि 23 अप्रैल को विमान संख्या 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की एक घटना सामने आई है। महिला यात्री को फौरन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Weather Update : अगले सात दिनों तक नहीं चलेगी लू, लेकिन तापमान में होगा इजाफा : IMD

 

LEAVE A REPLY