AI Summit: पीएम मोदी शिखर सम्मेलन का आज करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति मैक्रों रहेंगे मौजूद

0
46

AI Summit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन का बृहस्पतिवार सुबह 9:40 बजे उद्घाटन करेंगे।

CM Championship Trophy 2025-26 : के समापन समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

पीएम मोदी सुबह 9:15 बजे सम्मेलन में शामिल होने आए 20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों व शासन प्रमुखों का स्वागत करेंगे। इसके बाद सामूहिक तस्वीर होगी। पीएम मोदी का संबोधन करीब 10:25 बजे शुरू होगा। सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस समेत कई वैश्विक नेता व शीर्ष उद्योगपति मौजूद रहेंगे।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला भारत पहुंचे, बोले-नमस्ते इंडिया

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा राजकीय यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे। नई दिल्ली में कदम रखने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा-नमस्ते, इंडिया! मैं एक और यात्रा के लिए भारत आया हूं। मेरा एजेंडा रिश्तों की मजबूती, साझेदारी को प्रगाढ़ करना और दुनिया में एआई के भविष्य पर चर्चा करना है। हम अपने देशों के बीच और ज्यादा सहयोग, नवाचार और अवसर बनाने के लिए काम करते रहेंगे।

लूला की यात्रा में प्रौद्योगिकी, इनोवेशन, व्यापार व वैश्विक गवर्नेंस जैसे खास सेक्टरों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहने की उम्मीद है। उन्होंने एआई पर भी जोर दिया, क्योंकि वह इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

AI Impact Summit : PM मोदी ने कहा- जनहित और सबके फायदे के लिए हो एआई का इस्तेमाल

LEAVE A REPLY