National Civil Services Day 2022: राष्ट्रपति ने नौकरशाहों का किया अभिवादन

0
220

नई दिल्ली। National Civil Services Day 2022: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को सिविल सर्विसेज डे के मौके पर नौकरशाहों का अभिवादन किया और कहा कि उन्होंने देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘सिविल सर्विसेज डे के मौके पर पहले काम कर चुके और वर्तमान में काम करने वाले सभी सिविल सर्वेंट्स को मेरी शुभकामनाएं। इन्होंने देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि देश को अपनी सेवाएं देना जारी रखें जैसे सरदार पटेल ने उन्हें प्रोतसाहित किया था।

Jahangirpuri Case: जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर अभी नहीं चलेगा बुलडोजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं दीं

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सिविल सर्वेंट्स (National Civil Services Day 2022) को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज सिविल सर्विसेज डे के मौके पर सभी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं। विभिन्न सेक्टरों में देश के नागरिकों के लिए इनका प्रयास जारी है। देश की सेवा वे इसी निष्ठा से आगे भी करते रहें।’ हर साल 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस डे के तौर पर मनाया जाता है।

भारत में सिविल सर्विस के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और सेंट्रल सर्विसेज को शामिल किया गया है। पहला नेशनल सिविल सर्विस डे 21 अप्रैल 1947 को मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की थी।

Uttarakhand Coronavirus Update: उत्‍तराखंड में आज कोरोना के सात मामले

LEAVE A REPLY