Dharmendra Health Update : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहां एक तरफ मंगलवार सुबह तमाम मीडिया हाउस ने उनके निधन की खबरें चला दी थीं, वहीं अमर उजाला ने संयम बरता और धर्मेंद्र के करीबी सूत्र से लगातार जानकारी हासिल कर रहा है। धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने पोस्ट करके बताया कि धर्मेंद्र की हालत अभी स्थिर है वहीं पत्नी हेमा मालिनी ने भी गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है।
Bhutan : दो दिवसीय दौरे पर भूटान पहुंचे पीएम मोदी
हेमा और एशा के बाद अब पापा धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए सनी देओल और बॉबी देओल भी अस्पताल पहुंच चुके हैं। सनी-बॉबी के अलावा करण देओल भी इस दौरान दादा को देखने अस्पताल पहुंचे हैं।
घर के बाहर जमा हुए फैंस
धर्मेंद्र के घर के बाहर भी फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। उनके घर पर करीबियों का आना-जाना लगा हुआ है। कुछ देर पहले धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल घर में जाते हुए नजर आए थे।
अस्पताल के बाहर टाइट हुई सिक्योरिटी
धर्मेंद्र फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के बाहर जहां एक तरफ उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ सिक्योरिटी को फुल टाइट रखा गया है। अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात की गई है, ताकि कभी भी हालात आउट ऑफ कंट्रोल ना हों।
भतीजे अभय देओल पहुंचे घर
एक तरफ जहां धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए उनके करीबी और परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके भतीजे अभय देओल उनके घर पहुंचे हैं।
एशा देओल-हेमा मालिनी पहुंचे अस्पताल
धर्मेंद्र को अस्पताल में देखने के लिए मगंलवार सुबह हेमा मालिनी और एशा देओल अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान एशा के चेहरे पर उदासी के साथ-साथ हल्का गुस्सा भी नजर आ रहा है।
हेमा मालिनी ने निधन की झूठी खबरों पर जताया गुस्सा
हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।’
फैंस से की प्रार्थना करने की अपील
सोमवार को हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही कैप्शन में हेमा मालिनी ने लिखा, ‘मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में उनके साथ बने हुए हैं। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनकी सेहत में सुधार और जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील करती हूं।’
Bypoll Election 2025 : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 9.36 फीसदी वोटिंग




















