Ramcharitmanas controversy : स्वामी प्रसाद मौर्य की याचिका पर योगी सरकार को नोटिस

0
546

नई दिल्ली। Ramcharitmanas controversy :  सुप्रीम कोर्ट ने आज यूपी सरकार को समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की याचिका को लेकर नोटिस जारी किया है। बता दे कि रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी मामले में मौर्य ने आपराधिक केस रद्द करने की मांग की है।

Ayodhya : राममंदिर के बाहर लगा भक्तों का जमावड़ा; प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत की कार्यवाही पर अंतरिम रोक भी लगा दी है। इससे पहले मौर्य ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता को दी राहत (Ramcharitmanas controversy)

बता दें कि रामचरितमानस की प्रतियां जलाने को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रतापगढ़ जिले में केस दर्ज किया गया है। इसी को रद्द करने के लिए मौर्य ने इलाहाबाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद मौर्य पर केस चलाने का रास्ता साफ हो गया था, हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता को राहत दी है।

इलाहाबाद कोर्ट ने कहा था कि मौर्य के खिलाफ आरोप पत्र को पढ़कर ये स्पष्ट है सपा नेता के खिलाफ केस चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। इसलिए इस कारण उन्हें कोई राहत नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि नेताओं को सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए।

Bihar Political : 40 मिनट की मुलाकात ने बढ़ाई बिहार में सियासी हलचल

LEAVE A REPLY