Monkeypox Case: केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी। इसी के साथ देश में अब इस वायरस से संक्रमण के दो मामले सामने आ चुके हैं। जहां पहला संक्रमित संयुक्त अरब अमीरात से आया था, वहीं दूसरे केस की ट्रैवल हिस्ट्री अभी साफ नहीं है।.
President Election 2022: उत्तराखंड में मतदान जारी, 67 विधायक डाल चुके वोट
उसे तेज बुखार है और शरीर पर छाले हैं उसका सैंपल ले लिया गया है और परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजा गया है. मंत्री ने बताया था कि जिस व्यक्ति में लक्षण दिखे हैं, वो यूएई में एक मंकीपॉक्स रोगी के निकट संपर्क में था.
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में इस समय कोरोना के अलावा और भी कई गंभीर बीमारियां फैल रहीं हैं. दुनिया के 27 देशों में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के करीब 800 मामले सामने आ चुके हैं.
मंकीपॉक्स के लक्षण क्या हैं?
जिन लोगों को मंकीपॉक्स हुआ है उन लोगों में अब तक फ्लू के लक्षण, चेचक की समस्या होने पर दिखने वाले लक्षण, निमोनिया के लक्षण आदि दिखाई दे रहे हैं, इसके अलावा पूरे शरीर पर लाल रंग के दाने, रैशेज आदि भी दिखाई दे रहे हैं. राहत की बात है कि इससे अभी तक कोई मौत नहीं हुई है.
Bus Accident in Madhya Pradesh: गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत
.jpeg)

.jpeg)




















